हिंदू साधु संतों पर शिवसेना ठाकरे गुट की सुषमा अंधारे द्वारा किए गए अपमानजनक टिप्पणी को लेकर
ठाणे - दिवा में रहा बंद का असर
पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद
लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विनीत तिवारी
ठाणे। शिवसेना उद्धव ठाकरे (गुट) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने हाल ही में हिंदू साधु संतों को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर वारकरी समाज ने शनिवार को ठाणे बंद का ऐलान किया था। ठाणे भाजपा ने वारकारी समाज को अपना समर्थन देते हुए उक्त बंद में सहभागी हुए। भाजपा ठाणे शहर जिलाध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे एवं विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में दिवा भाजपा द्वारा दिवा में शनिवार को सुबह से ही सभी दुकानें और आटो रिक्शा बंद थे। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुषमा अंधारे मुर्दाबाद के नारे लगाए गए एवं उनके पुतले का दहन भी किया गया। इस दिवा बंद में शिवसेना शिंदे गुट के पूर्व उपमहापौर एवं दिवा शहर प्रमुख रमाकांत मढवी, उप शहर प्रमुख शैलेश पाटील, गणेश मुंडे, नगरसेवक दीपक जाधव, विभाग प्रमुख चरणदास म्हात्रे, उमेश भगत, भालचंद्र भगत, एडवोकेट आदेश भगत, निलेश पाटील, विभाग प्रमुख शशीकांत पाटील, गुरुनाथ पाटील, अरुण म्हात्रे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दिवा भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष रोहिदास मुंडे ,ठाणे शहर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद भगत, महासचिव युवराज यादव ,दिवा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन भोईर, महिला अध्यक्ष ज्योति पाटिल ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष अजय सिंह ,गुजराती प्रकोष्ठ अशोक सोलंकी ,व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयदीप भोईर, प्रवीण पाटिल, पंकज सिंह, अवधराज राजभर ,वीरेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता धर्मेंद्र विश्वकर्मा ,राजा आंब्रे, आनंद पाटिल, अमन गुप्ता, दिनेश गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कलवा विभाग के विलास शिंदे, मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कडलग, पुलिस निरीक्षक माधुरी जाधव ने दिवा का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। दिवा चौकी के प्रभारी इंचार्ज व सहायक पुलिस निरीक्षक शहाजी शेलके के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद थी।
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments