एडवोकेट आदेश भगत के जन्मदिन अवसर पर
निष्ठा चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से दिवा में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन
ठाणे। निष्ठा चेरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शक एडवोकेट आदेश भगत के जन्मदिन के अवसर पर निष्ठा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं उनकी टीम की तरफ से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को दिवा पूर्व के नेशनल स्कूल, साल्वी नगर परिसर में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित इस मुफ्त मेडिकल कैंप का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। जिसमें आंखों की जांच, बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। इसके साथ ही आए हुए लोगों का अंश मेडिकल मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल दिवा के डाक्टरों द्वारा मार्गदर्शन की किया गया। उक्त मेडिकल कैंप की शुरुआत एडवोकेट आदेश भगत के हाथों शिवाजी महाराज को पुष्पाहार अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आदेश भगत ने कहा निष्ठा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। आज मेरे जन्मदिन पर आयोजित इस मेडिकल कैंप पर मैं तहेदिल से ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धन्यवाद देता हूं। और शुभकामनाएं भी देता हूं। भविष्य में मेरे लायक जो भी मदद होगी। वह में पूरी करने की कोशिश करुंगा। इस अवसर पर एडवोकेट आदेश भगत का जन्मदिन केक काट एवं माला पहनाकर, शाल श्रीफल देकर जोरदार ढंग से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु की कामना की। आए हुए अतिथियों का सम्मान शाल, माला पहनाकर किया गया। जिसमें समाजसेवी जिलाजीत तिवारी, युवराज यादव, लीला गुप्ता,साहू आशीष आजाद,
बसंत लाल गुप्ता, अशोक गुप्ता,
संजीव गुप्ता आदि का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष संतोष गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, राममिलन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अशोक प्रजापति, संजय यादव, विशाल गुप्ता, हरिमूर्ति मिश्रा, बजरंगबली गुप्ता सहित आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Subscribe by Email
Follow Updates Articles from This Blog via Email
No Comments